पंजाब सरकार का एक ही प्रयास युवाओं को नशे से निकाल खेलों और पढ़ाई की तरफ लेकर जाना , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, September 11, 2023

    पंजाब सरकार का एक ही प्रयास युवाओं को नशे से निकाल खेलों और पढ़ाई की तरफ लेकर जाना ,


     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : माननीय मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को जालंधर 'में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा कि नशे के साथ-साथ राज्य की प्रदूषित हो रही हवा, पानी और मिट्टी को बचाने के लिए भी सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कई सालों तक आंतंकवाद का 'काला दौर रहा है। पंजाबियों ने इसका डट कर मुकाबला कर इसे हराया। अब राज्य में नशे का काला दौर चल रहा है। पंजाब सरकार का एक ही मिशन है कि इस नशे के दौर का सफाया करना और युवाओं को नशे से निकाल कर खेलों और पढ़ाई की तरफ लेकर जाना है। इसके लिए लोगों की भागीदारी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोगों ने आतंकवाद के काले दौर का सफाया किया उसी तरह अब इस नशे के काले दौर को भी सभी मिलकर खत्म करेंगे।




    No comments:

    Post a Comment