माननीय पी एम नरेन्द्र मोदी की जगह जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, September 3, 2023

    माननीय पी एम नरेन्द्र मोदी की जगह जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा को करेंगे संबोधित ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : माननीय पी एम नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने जा रहे संयुक्त राष्ट्र महासभा (यू एन जी ए) के वार्षिक सत्र में भाग नहीं लेंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर (यू एन जी ए ) को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी वक्ताओं की नवीनतम सूची से इस बात की जानकारी मिली है। यू एन जी ए के 78वें सत्र की उच्चस्तरीय आम बैठक 19 सितंबर से शुरू होगी। वक्ताओं की सूची के अनुसार विदेश मंत्री एस जयशंकर 26 सितंबर की सुबह आम बैठक को संबोधित करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच से हर वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखने के नौ वर्ष बाद माननीय पी एम नरेन्द्र मोदी 21 जून को योग सत्र का नेतृत्व करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पहुंचे थे।




    No comments:

    Post a Comment