पंजाब में बना पहला डॉग पार्कआ - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, September 4, 2023

    पंजाब में बना पहला डॉग पार्कआ


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : डॉग लवर्स के लिए खुशखबरी पार्क बनकर तैयार। यह पंजाब का पहला डॉग पार्क होगा जहां पर लोग अपने पालतू कुत्तों को लाकर घुमा सकते हैं। कुत्तों का जन्मदिन भी मना सकते हैं। दिनभर के लिए 40 रुपये शुल्क अदा करना होगा। यह पार्क लुधियाना में बनकर तैयार हो गया है। इसे डेढ़ एकड़ भूमि में बनाया गया है। सोमवार शाम को इस पार्क का उद्घाटन होगा। मंगलवार से इस पार्क को खोल दिया जाएगा। आने वाले दिनों में इस पार्क में डॉग क्लीनिक की सुविधा मिलने लगेगी। डॉग के लिए 15 तरह की विभिन्न गेम का इंतजाम किया गया है। स्वीमिंग पूल की सुविधा को भी रखा गया है। डॉग लवर्स को कुत्तों के लिए सामान खरीदने के लिए पेट कैफे भी खोला गया है।

    No comments:

    Post a Comment