अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : बठिंडा सैनिक छावनी में स्थित रेजिडेंटल लाइन आफ हेडक्वार्टर-81 सब एरिया में तैनात एक सैनिक 12 दिन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। सैन्य अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में अवतार सिंह सब पीएल सीडीआर - 719ए डीएससीपी आर्मी कैंट ने बताया कि बठिंडा सैनिक छावनी में तैनात 31 वर्षीय सिपाही अनिल कुमार कमलवादी छुट्टी काटकर 20 अगस्त को ड्यूटी पर लौटा था, लेकिन 21 अगस्त को वह ड्यूटी पर नहीं आया। जब उसके क्वार्टर में जाकर जांच की गई तो वहां पर मौजूद नहीं था ,जबकि उसका सामान और मोबाइल फोन आदि उसके क्वार्टर में पड़े थे।
Sunday, September 3, 2023
Home
Unlabelled
पंजाब, बठिंडा में सैनिक लापता, अपहरण का मामला दर्ज
पंजाब, बठिंडा में सैनिक लापता, अपहरण का मामला दर्ज
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment