लुटेरे ड्यूटी से घर लौट रही महिला का पर्स छीनकर हुए फरार , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, September 14, 2023

    लुटेरे ड्यूटी से घर लौट रही महिला का पर्स छीनकर हुए फरार ,

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : भावना गुप्ता जो कि पनसप में कार्यक्रत कैशियर है। उसने बताया कि वह अपने दफ्तर के साथी के साथ काम खत्म कर एक्टिवा पर गुरु नानक मिशन चौक की तरफ से घर जा रही थी। जब वह जिमखाना क्लब के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार दो लुटेरे उनको धक्का देकर पर्स छीनकर फरार हो गए। नीचे गिरने से उसको गंभीर चोटें भी आई हैं । पर्स में 7000 रुपये, एटीएम कार्ड और दफ्तर की चाबियां थीं। पीड़ित महिला ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवा दी है। बता दें कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई है वहां से कुछ कदमों की दूरी पर ही पुलिस द्वारा नाका लगाया जाता था, जोकि आजकल नहीं लग रहा है। पीसीआर कर्मचारियों ने इस घटना को लेकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे है। पीसीआर कर्मचारी बोले कि वह पूरी तरह मुस्तैद है। 


     

    No comments:

    Post a Comment