कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ गंगाराम अस्पताल में भर्ती , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, September 4, 2023

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्वस्थ गंगाराम अस्पताल में भर्ती ,


     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें दिल्ली गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल के चेस्ट मेडिसिन विभाग के डाक्टर की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें लंबे समय से फेफड़े से संबंधित परेशानी है, जिसकी नियमित जांच के लिए उन्हें शनिवार देर शाम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रविवार को उनकी जरूरी जांच की गई हैं। सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।


    No comments:

    Post a Comment