देह व्यापार संचालिका सहित आठ गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, September 16, 2023

    देह व्यापार संचालिका सहित आठ गिरफ्तार।



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : पुलिस द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए पटियाला में देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस देह व्यापार के अड्डे को एक महिला द्वारा चलाया जा रहा है। इस महिला का नाम सरबजीत कौर बताया जा रहा है जोकि चौरा किशनगंज की रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि देह व्यापार के लिए लाई गई लड़कियां जिनमें सिर्फ पंजाब ही की नहीं बल्कि दिल्ली और हरियाणा की भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिला सरबजीत एक लकड़ी के दो से बीस हजार रुपए वसूलती है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस अड्डे को चला रही महिला और कस्टमर लाने वाले समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दिल्ली के किशनगंज की रहने वाली दो, फरीदाबाद की एक और पंजाब के बठिंडा और मोगा की दो लड़कियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा नाभा के राजेश कुमार और अबलोवाल के लाल सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

    No comments:

    Post a Comment