पुलिस इंस्पेक्ट की मौत की खबर से फैली सनसनी, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, September 7, 2023

    पुलिस इंस्पेक्ट की मौत की खबर से फैली सनसनी,



     अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज बठिंडा : आज उस समय सनसनी फैल गई जब एक पुलिस इंस्पेक्टर की लाश उसकी कार से बरामद की गई। पुलिस इंस्पेक्टर की गोली लगने से मौत हुई बताई जा रही है। यह घटना बठिंडा के मॉडल टाउन फेज-1 की बताई जा रही है। मामले की सूचना दोपहर करीब तीन बजे पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। मॉडल टाउन फेज-1 में ही उक्त इंस्पेक्टर की कोठी है। घटना के बाद से एरिया को अलर्ट कर दिया गया है और बठिंडा पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक उक्त इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा है या खुदकुशी इस पर पुलिस अभी जांच कर रही है। मृतक पुलिस इंस्पेक्टर की पहचान रणधीर सिंह भुल्लर के तौर पर हुई है, जो कि जगराओं में नौकरी कर रहा था। घटना की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसपी सिटी नरेंद्र सिंह ने कहा जैसे ही उनको सूचना मिली वह मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंच गए थे। एरिया के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जिससे पता चल सके कि उक्त इंस्पेक्टर से आखिरी बार कौन मिला था। पुलिस ने फोन भी जांच के लिए भेज दिया है।


     

    No comments:

    Post a Comment