मैहतपुर (ऊना)। शुक्रवार को स्थानीय रायपुर मैहतपुर रेलवे स्टेशन के टिकट रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृतक पाया गया। मृतक की शिनाख्त प्रीतम चंद, पुत्र हाकम राय, निवासी वार्ड-2 रायपुर सहोड़ा के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर ऊना रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।रेलवे पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह को रायपुर मैहतपुर रेलवे स्टेशन के निकट ही रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के मृत पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे ले लिया और जांच शुरू कर दी। शुरुआत जांच में यह सामने आया है कि व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर प्रतिदिन रात के समय खेतों की रखवाली करने के लिए जाता था। वीरवार रात को भी वह घर से खेतों के लिए निकला और ट्रैक को पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक के सिर में गहरी चोट लगी थी। चौकी इंचार्ज रेलवे पुलिस ऊना एसआई पुरुषोत्तम चंद ने बताया कि हादसा कैसे और किस ट्रेन की टक्कर से पेश आया, इसकी जांच जारी है।
Saturday, September 16, 2023
Home
Unlabelled
Una News: रायपुर मैहतपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Una News: रायपुर मैहतपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला शव
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment