अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि जालंधर में देर रात फायरिंग हुई। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार बाबा बुड्डा जी नगर रामा मंडी में सोमवार रात को दो पक्षों में हुए विवाद में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित कुमार पुत्र विक्की निवासी बाबा बुड्डा जी नगर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद रोहित कुमार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। वहीं परिवावर वालों ने अस्पताल के बाहर धरना लगा दिया और ट्रैफिक तक जाम कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार वालों को शांत करवाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं हटे।
Tuesday, November 14, 2023
जालंधर में हुई फायरिंग एक की मौत।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Location:
Jalandhar, Punjab, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment