जालंधर जिले में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, November 21, 2023

    जालंधर जिले में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव संबंधित होने वाले नगर कीर्तन के चलते जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल द्वारा आदेश दिए है कि नगर कीर्तन वाले रूट पर पड़ने वाली मांस और शराब की सभी दुकानें 25 नवंबर को बंद रहेंगी। फौजदारी संहिता (सीआरपीसी), 1973 की धारा 144 अधीन प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने आदेश दिए है कि नगर कीर्तन वाले रूट पर शराब और मांस की सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिला मैजिस्ट्रेट ने कहा कि नगर कीर्तन की धार्मिक महत्वा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिला मैजिस्ट्रेट कम डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि नगर कीर्तन वाले रूट पर मांस और शराब की दुकानें खुलने से धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती है।
     

    No comments:

    Post a Comment