ABD NEWS:जिला ऊना के अंर्तगत संतोशगढ़ के गांव पूना में 3.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, January 12, 2024

    ABD NEWS:जिला ऊना के अंर्तगत संतोशगढ़ के गांव पूना में 3.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित दो आरोपी गिरफ्तार।

    ऊना/अंकुश शर्मा:पुलिस चौकी संतोषगढ़ के मुलाजमान गश्त दौरान गांव पूना में पुलिस द्वारा एक थार गाड़ी नम्बरी  PB47B-7203 की तलाशी लेने पर 3.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार बताया गया है कि पुलिस चौकी संतोषगढ़ के मुलाजमान दौराने गश्त, सुराग बरारी आबकारी, मादक द्रव्य पदार्थ के मुकाम पूना में मौजूद थे तो शक की बिनह पर एक थार गाड़ी नम्बरी PB47B-7203 की तलाशी लेने पर उसमें बैठे व्यक्तियों के पास से 3.45 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया I आरोपी की पहचान नितिन कुमार पुत्र रमेश कुमार, निवासी वार्ड न0 4, अजौली, तहसील व जिला ऊना तथा शुभम राणा पुत्र रविंदर सिंह, निवासी वार्ड न0 1, अजौली, तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है। इस सन्दर्भ में आरोपियों के खिलाफ़ धारा 21,29-61-85, मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    No comments:

    Post a Comment