जालंधर में एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, January 1, 2024

    जालंधर में एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब / जालंधर : जानकारी प्राप्त हुई है कि पंजाब के जिला जालंधर के आदमपुर पुर के गांव डरोली खुर्द में एक ही परिवार के पांच सदस्य की मौत होने से पूरे गांव में शोक की लहर छाई हुई है। 
    बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर पारिवार के सदस्यों द्वारा आत्म हत्या की गई है। आत्महत्या करने वालो में मनमोहन सिंह, उसकी पत्नी सरबजीत कौर, उसकी दो बेटियां ज्योति और गोपी, ज्योति की बेटी अमन शामिल हैं।
    इस मौके जानकारी देते हुए मृतक मनमोहन सिंह के दामाद सरबजीत सिंह निवासी फुगलाना ने बताया कि वह अपने परिवार को कितनी देर से फोन कर रहा था,परंतु कोई फोन नहीं उठा रहा था। उस के बाद जब उसने गांव डरोली खुर्द में आकर देखा तो मनमोहन और सरबजीत कौर के शव पंखे से लटक रहे थे और बाकी तीन मृतकों की लाशें बेड पर पड़ी थीं। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। वही पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है।





     

    No comments:

    Post a Comment