शॉप का ताला तोड़कर कीमती मोबाइलों पर हाथ साफ करने वाले अंतर्राज्यीय चोर को पुलिस टीम ने दबोचा, पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल फोन बरामद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, May 15, 2024

    शॉप का ताला तोड़कर कीमती मोबाइलों पर हाथ साफ करने वाले अंतर्राज्यीय चोर को पुलिस टीम ने दबोचा, पकड़े गए आरोपी के कब्जे से चोरी के 08 मोबाइल फोन बरामद।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार : चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगा इन आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने के एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने रानीपुर मोड़ स्थित मोबाइल शॉप से मोबाइल चोरी के आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की। आरोपी ने शॉप का ताला तोड़कर 12 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। शॉप मालिक की शिकायत पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। चोर की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने कड़ी मेहनत करते हुए घटनास्थल के आसपास से इलैक्ट्रोनिक एविडेन्स इकट्ठा कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं मुखबीरों को सक्रिय कर गुप्त सूचना पर बीते रोज संदिग्ध को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी किए गए ओप्पो, वीवो व सेमसंग ब्रांड के 08 मोबाइल फोन बरामद किए।

    हरिद्वार,ज्वालापुर पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी का नाम पता आरोपी:- 
    1- योगेंद्र उर्फ हरि ओम पुत्र राजू निवासी पटेल ढोक फालेन छट्टा मथुरा उत्तर प्रदेश हाल निवासी डीग थाना सदर बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद हरियाणा।

    No comments:

    Post a Comment