अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश/शिमला : पुलिस के साइबर सेल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में न्यूज पोर्टल पर एफआईआर दर्ज हुई है। राजधानी शिमला के सदर थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के साइबर सेल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से न्यूज पोर्टल के खिलाफ लोगों की धार्मिक भावनाएं भड़काने और कांग्रेस के नेताओं की छवि खराब करने के आरोप में शिकायत की थी। लोकसभा चुनावों में निर्वाचन आयोग को मिल रही शिकायत पर पहली बार पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को लिखित शिकायत भेजी थी और न्यूज पोर्टल पर कार्टून और फर्जी वीडियो के जरिये माहौल खराब करने का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से पोर्टल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पोर्टल बंद करने की मांग की थी। आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद मामला केंद्रीय निर्वाचन आयोग को भेजा गया। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर शिमला के सदर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का साइबर सेल जल्द ही मामले में तथ्यों की जांच के बाद पोर्टल संचालक से पूछताछ कर सकता है।
Sunday, May 12, 2024
आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में न्यूज पोर्टल पर हुईं एफआईआर दर्ज।
Tags
# हिमाचल प्रदेश दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Tags
हिमाचल प्रदेश दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment