चिट्टे की लत ने ली एक और जान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, February 5, 2025

    चिट्टे की लत ने ली एक और जान।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज हिमाचल प्रदेश : सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के खियुरी वार्ड में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अजय पुत्र बुद्धि सिंह के रूप में हुई है।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, अजय किसी कंपनी में काम करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। आज सुबह जब कुछ लोग बकरी चराने जा रहे थे, तो उन्होंने अजय को मुंह के बल गिरा हुआ देखा। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग और पंचायत प्रधान केदारनाथ भी मौके पर पहुंचे।

    जांच में पता चला कि अजय के हाथ में एक सिरिंज थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह नशीले पदार्थ का सेवन कर रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि अजय चिट्टे की लत का शिकार था।

    एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामला सामने आया है और पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

    इस घटना ने एक बार फिर युवाओं में नशे की बढ़ती लत की समस्या को उजागर किया है। चिट्टे की लत ने कई युवाओं की जान ले ली है और कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। इस समस्या से निपटने के लिए समाज और सरकार को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

    No comments:

    Post a Comment