भाजपा महिला मोर्चा मंडल आनी की नई टीम को धर्म सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं — संगठन को नई दिशा देने की जताई उम्मीद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, October 25, 2025

    भाजपा महिला मोर्चा मंडल आनी की नई टीम को धर्म सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं — संगठन को नई दिशा देने की जताई उम्मीद

     विधानसभा क्षेत्र आनी के ग्राम केंद्र बशावल के अध्यक्ष धर्म सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मंडल आनी की नवगठित कार्यकारिणी की सभी पदाधिकारिणियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।



    उन्होंने कहा कि —

    “आपका अनुभव, लगन और ऊर्जा निश्चित रूप से संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पार्टी को संगठित होकर नई दिशा और नई ऊँचाइयाँ प्रदान करेंगी।”


    नवगठित महिला मोर्चा मंडल आनी की टीम में विभिन्न क्षेत्रों से सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इन पदाधिकारिणियों में बबली देवी, गौयला देवी, स्नेह लता, शारदा देवी, पूनम चौहान, कमली देवी, अनीता शर्मा, रीना ठाकुर, डिम्पल, आशा ठाकुर, मनु देवी, मीना ठाकुर, कमलेश कुमारी, बीना देवी, ममता देवी, पुष्पा देवी, और सुनीता ठाकुर सहित कई अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हैं।



    धर्म सिंह चौहान ने कहा कि संगठन के इस सशक्त महिला नेतृत्व से भाजपा का जनाधार और भी मजबूत होगा तथा समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियाँ और योजनाएँ प्रभावी ढंग से पहुँचेंगी।

    No comments:

    Post a Comment