हरिद्वार पुलिस के प्रयासों का बच्चों में दिखा उत्साह। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, October 25, 2025

    हरिद्वार पुलिस के प्रयासों का बच्चों में दिखा उत्साह।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार 
    (कमल जीत शीमार, ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : * वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में पहुँची यातायात पुलिस रुड़की पहुँची।
    एसएसपी (SSP) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल (IPS) हरिद्वार पुलिस के आदेश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस जागरूकता कार्यक्रम में वासुदेव लाल मैथिल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, रुड़की में लगभग 250 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और यातायात नियमों के महत्व को जाना।
    छात्रों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और जूनियर ट्रैफिक फोर्स से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में योगदान दे सकें।

    No comments:

    Post a Comment