महिला मोर्चा रामपुर द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल व अन्य विभिन्न विभागों में लगभग 12000 मास्क बांटे। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, May 24, 2021

    महिला मोर्चा रामपुर द्वारा महात्मा गांधी अस्पताल व अन्य विभिन्न विभागों में लगभग 12000 मास्क बांटे।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    ब्यूरो जगातखाना।
    24 मई।
    भारतीय जनता पार्टी मंडल रामपुर की महिला मोर्चा द्वारा कोरोना महामारी के बारे में लोगों को जागरूक कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा हैं। महिला मोर्चा द्वारा आज उपमंडल रामपुर के महात्मा गांधी अस्पताल व अन्य विभागों में लगभग 12000 मास्क बांटे गए व कोरोना योद्धाओ को ये मास्क विभाग अपने स्तर पर वितरित करेगें।महिला मोर्चा की अध्यक्षा बिशना भंडारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सभी के सहयोग से अभी और मास्क बनाएगी और ज्यादा -ज्यादा लोगों को मास्क बांटे जाएगे।उन्होंने मंडल अध्यक्ष भीमसेन ठाकुर का मास्क बनाने के लिए कपड़ा देने के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

    No comments:

    Post a Comment