महिला मंडल चनोग के बैनर तले महिलाओं ने चलाया सेनेटाईजेशन अभियान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, May 31, 2021

    महिला मंडल चनोग के बैनर तले महिलाओं ने चलाया सेनेटाईजेशन अभियान।

    पूर्ण चंद कौशल
    प्रादेशिक ब्यूरो हि0 प्र 0
    31 मई।

    विकासखंड आनी की ग्राम पंचायत देउठी के महिला मंडल चनोग ने गांव में स्वच्छता बनाए रखने व कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए महिला मंडल की प्रधान प्रभज्योत की अगुवाई में सेनेटाईजेशन अभियान चलाया गया । महिला मंडल की सदस्यों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल को अपनाते हुए बूटीधार, चनोग तथा गुगरा में सभी घरों, गलियों तथा नालियों में सेनेटाइजर का छिड़काव किया ।इसके साथ ही उन्होंने सभी गांववासियों को
    मास्क पहनने, समाजिक दूरी अपनाने का भी आवाहन किया। उन्होंने कोरोना के प्रति सभी को जागरूक कराते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा -निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की।इस मौके पर महिला मंडल की प्रधान
    प्रभज्योत, निशा ठाकुर, अनीता देवी, श्याम सरला,उमा देवी, गीता देवी, रीना देवी, सत्या, सरोज, काकी, शकुंतला देवी,घेलरू देवी, उषा देवी ने अपनी भागेदारी सुनिश्चित की।

    No comments:

    Post a Comment