विकासखंड मशोबरा में जनशक्ति युवा मंडल नौटी खड़ गुम्मा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, May 24, 2021

    विकासखंड मशोबरा में जनशक्ति युवा मंडल नौटी खड़ गुम्मा ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन।

    जिला शिमला के विकासखंड मशोबरा में जनशक्ति युवा मंडल नौटी खड़ गुम्मा द्वारा PHC गुम्मा में कोरोना महामारी के नाजुक दौर में अस्पतालों में हो रही रक्त की कमी को देखते हुए कल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। जन शक्ति युवा मंडल गुम्मा के प्रधान  खेमराज ने बताया कि इस कैंप में गुम्मा एवं आसपास के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और दूसरों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।इस रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रधान ग्राम पंचायत गुम्मा मदन दास शर्मा ने किया।उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया हैं। इसके अलावा  उन्होंने युवा मंडल के  वॉलिंटियर्स  जिन्होंने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने में अपना योगदान दिया उनके कार्य की सराहना की ।वॉलिंटियर्स में मुख्य रूप से खेमराज, अजय शांडिल, भास्कर,सुनील ठाकुर, मनोज वर्मा,  उदय वर्मा, अंकुश वर्मा ने अपनी सेवाएं दी। युवा मंडल द्वारा आने वाले समय में भी इसी तरह के सामाजिक कार्य किए जाएंगे।

    No comments:

    Post a Comment