1जुलाई से शीतकालीन स्कूलों में हाजिरी भरेंगे सभी अध्यापक। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, June 30, 2021

    1जुलाई से शीतकालीन स्कूलों में हाजिरी भरेंगे सभी अध्यापक।

    पूर्ण चंद कौशल
    प्रादेशिक ब्यूरो
    30 जून।
    1 जुलाई से महाविद्यालय में स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएगी । इन परीक्षाओं में लगभग 35 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन द्वारा प्रदेश भर में 156 परीक्षा केंद्र बनाए गए है । वहीं प्रदेश के 1 जुलाई से शीतकालीन अवकाश वाले  स्कूलों में सभी अध्यापको की उपस्थिति अनिवार्य होगी । सभी अध्यापक  स्कूलों से ही विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखेंगे । विद्यार्थियों के लिए फिलहाल स्कूल बंद रहेंगे । इसके अतिरिक्त प्रदेश में 1 जुलाई से इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रथम वर्ष, पॉलिटेक्निक कॉलेजों में तृतीय वर्ष, फार्मेसी कॉलेजों में प्रथम व द्वितीय वर्ष,आईटीआई में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो जाएगा । कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा -निर्देशों के तहत ही परीक्षाओ और नियमित कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा । साथ ही शिक्षण संस्थानों में मास्क पहनना अनिवार्य होगा व किसी को भी मास्क के बिना वहां प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा और शिक्षण संस्थानाओ को समय -समय पर सेनेटाइज भी किया जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment