सरकार की जनहित नीतियों को घर -घर पहुंचा रहा है -भाजपा मण्डल रामपुर - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, June 30, 2021

    सरकार की जनहित नीतियों को घर -घर पहुंचा रहा है -भाजपा मण्डल रामपुर

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    30जून।
    रामपुर विधानसभा क्षेत्र  के ग्राम केंद्र डान्सा व ग्राम केंद्र लालसा में भाजपा मण्डल रामपुर द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे "सेवा ही संगठन भाग-2" के कार्यों की समीक्षा की गई व स्थानीय जनता के विकास के लिए रणनीति बनाई गई।
    इस दौरान भाजपा मण्डल रामपुर के प्रभारी श्री दिनेश रतवान ने कहा कि  पार्टी की लोक हित नीतियों और  मोदी सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याण योजनाओं को अमलीजामा पहनाकर मण्डल द्वारा घर घर तक पहुंचाया जा रहा है।
    इस बैठक में भाजपा मण्डल रामपुर के प्रभारी श्री दिनेश रतवान ,झाकडी वॉर्ड के प्रभारी श्री बृज लाल ,किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री बंसी लाल कायथ , एस सी मोर्चा अध्यक्ष श्री देवी सिंह बुशैहरी ,ग्राम पंचायत डान्सा के प्रधान श्री देश राज हुडन , ग्राम पंचायत लालसा के प्रधान श्री मोहन लाल ,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री प्रेम ,गोपालपुर ग्राम केंद्र अध्यक्ष श्री प्रेम जोशी, आई टी विभाग भाजपा मण्डल रामपुर से हेमराज कश्यप व सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, बूथ बी एल ए तथा पन्ना प्रमुख उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment