महिला मंडल बाड़ी व एकल विद्यालय बाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, June 22, 2021

    महिला मंडल बाड़ी व एकल विद्यालय बाड़ी के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक
    जिला ब्यूरो कुल्लू, शिमला
    22जून।
    विकासखण्ड निरमण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचयात बाड़ी के गांव प्रंतला के वार्ड नम्बर 4 में एकल विद्यालय व महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में 7वें योग दिवस पर एक सूक्ष्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि महिला मंडल प्रंतला की प्रधान श्रीमती सीमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आगाज किया। एकल विद्यालय की आचार्या श्रीमती मनु देवी द्वारा सभी बच्चों व महिलाओं को योग आसनों व उनको करने की विधियों के बारे में बताया गया।साथ ही जीवन को स्वस्थ बनाए रखने में योग की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।कोविड-19 कारण सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वहां उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास किया। युवक मंडल के प्रधान जोगिंदर सिंह ने भी इस दौरान अपनी भागेदारी सुनिश्चित की।

    No comments:

    Post a Comment