बागीपुल व अरसु फीडर में 9 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, March 9, 2022

    बागीपुल व अरसु फीडर में 9 मार्च को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

    महेंद्र सिंह।
    विशेष ब्यूरो निरमण्ड।
    अखण्ड भारत दर्पण।
    8 मार्च 
    नए विद्युत उपकेंद्र 66/22 केवी निरमण्ड (बागीपुल)सब स्टेशन से 22 केवी नई लाइन को 4 पोल माखवा में जोड़ने के कार्य हेतु निरमण्ड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बुधवार यानि 9 मार्च को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बाधित रहेगी। ऐसे में बुधवार को बागीपुल व अरसू फीडर जिसके अंतर्गत चायल, ठारवा, जाओं, बागीपुल, सराहन,नोर, ईशवा,अरसु, तंगुर, सुमा,रेउशल,अमतुआ, पकोरा, डीम,गागन गांव में विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी । यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल निरमंड ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सांझा की है।उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है ।

    No comments:

    Post a Comment