हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा ननखड़ी ने नाबार्ड के सौजन्य से ननखडी में राजकीय महाविद्यालय में वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया | - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, March 4, 2022

    हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा ननखड़ी ने नाबार्ड के सौजन्य से ननखडी में राजकीय महाविद्यालय में वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया |

    लोकेन्द्र सिंह वैदिक।
    प्रादेशिक ब्यूरो हिमाचल।
    शिविर में बैंक शाखा ननखड़ी के वरिष्ठ प्रबंधक जग मोहन चौहान ने विद्यार्थियों को डिजिटल बैंकिंग के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना , अटल पैंशन योजना , केसीसी , शिक्षा ऋण , स्वयं सहायता समूह से संबंधित ऋण योजनाओं , एम एम एस वाई , एटीएम के बारे में विस्तृत जानकारी दी | सुरक्षित वितीय लेन देन और एटीएम के सही प्रकार से उपयोग के बारे में बताया ताकि आनलाइन धोखाधड़ी से बचा जा सके | वर्तमान समय में डिजिटल बैकिंग के बढ़ते उपयोग और इससे जुड़ी सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की | इस जागरूकता शिविर में कालेज के प्रधानाचार्य इंद्र सूर्यान , प्रोफेसर पुनीता वर्मा , प्रोफेसर शर्मीला नलवा , के अलावा करीब सात दर्जन विद्यार्थी मौजूद रहे |

    No comments:

    Post a Comment