क्रांतिकारी महिला मण्डल निचला तराला ने अपने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, March 16, 2022

    क्रांतिकारी महिला मण्डल निचला तराला ने अपने गांव में चलाया स्वच्छता अभियान।


    विकासखंड आनी की ग्राम पंचायत बुच्छैर के क्रांतिकारी महिला मण्डल निचला तराला ने मंगलवार को अपने गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने गांव के रास्तों,नालियों व बाबड़ी की सफाई की। इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान रमिला देवी ने सभी महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई और सभी महिलाओ को अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि गंदगी गांव के लिए नुकसानदायक है और इससे कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं।
    उन्होंने कहा कि सभी को कूड़े कचरे का उचित तरीके से निपटारा करना चाहिए और घरों और नालियों को साफ रखना चाहिए। इस मौके पर महिला मण्डल की प्रधान रमिला देवी सचिव शारदा व अन्य सदस्या कला देवी, तारा देवी, सुमन सीमा, किरणा देवी, कौशल्या देवी,इंदिरा देवी, खिला देवी,आशा देवी, सुमा देवी भीमा देवी इंदिरा देवी,गेंन्द्रा देवी आदि मौजूद रही।

    No comments:

    Post a Comment