मण्डी में लघु रोजगार मेले का आयोजन, 2 हजार महिला व पुरूष आवेदकों ने लिया भाग। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, April 19, 2023

    मण्डी में लघु रोजगार मेले का आयोजन, 2 हजार महिला व पुरूष आवेदकों ने लिया भाग।

    मण्डी के क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय में बुधवार को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया गया । रोजगार मेले में 15 कम्पनियों के नियोक्ताओं ने भाग लिया।
           क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मण्डी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 2 हजार महिला तथा पुरूष आवेदकों ने भाग लिया, जिनमें से नियोक्ताओं की मांग के अनुसार 500 युवाओं का चयन किया गया ।
    क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने इस लघु रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, सी-डैक की टीम तथा मण्डी स्थित विभिन्न निजी प्रशिक्षण संस्थानों का आभार व्यक्त किया ।

    No comments:

    Post a Comment