मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मास्टर भाविक राजा द्वारा उन पर गाया गीत किया जारी । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, April 22, 2023

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मास्टर भाविक राजा द्वारा उन पर गाया गीत किया जारी ।

    जिला शिमला के रामपुर बुशहर के बाल कलाकार मास्टर भाविक राजा द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु पर बनाए गए गीत का विधिवत विमोचन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुक्रवार देर शाम शिमला में किया गया l इस गीत में मास्टर भाविक के अलावा हिमाचल के प्रसिद्ध गायक डॉक्टर कपिल शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है l इस अवसर पर विधायक रवि ठाकुर,  संजीव अवस्थी, प्रदेश कांग्रेस सचिव गिन्नी चौहान आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे l मुख्यमंत्री ने मास्टर भाविक की आवाज़ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सरकार की तरफ से सम्मानित भी किया l इस गीत को मण्डी कोटली के रहने वाले डॉक्टर गौरव ठाकुर ने लिखा है तथा कैलाश के सी पी ने संगीत दिया है l मुख्यमंत्री से चर्चा करने के बाद डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया जल्दी ही केपसन म्यूजिक के बैनर तले चैरिटी के लिए कार्यक्रम करवाए जाएंगे जिससे मुख्यमंत्री सुखआश्रय कोष के लिए धन एकत्रित किया जाएगा l इस गीत के मुख्य सलाहकार सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी एवं गीतकार अमृत कुमार शर्मा है l

    No comments:

    Post a Comment