आउटर सिराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में किया वैली फंक्शन का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, April 11, 2023

    आउटर सिराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में किया वैली फंक्शन का आयोजन।

    ज़िला कुल्लू आउटर सिराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के वैली फंक्शन का आयोजन सोमवार को लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में किया गया । जिसमें आउटर सिराज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दया नंद कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विशेष अतिथि के रूप में उपप्रधान प्रताप ठाकुर , तारा चंद ,हेम चंद ठाकुर , नरोतम ठाकुर, नीरज शर्मा मौजूद रहे । कार्यक्रम का आग़ाज़ मुख्यतिथि ने दीप प्रज्वलित कर किया । आउटर सिराज स्टूडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर , मुख्य सलाहकार सौरव नेगीं  उपाध्यक्ष अंकिता काईथ , महासचिव संदीप ठाकुर , रोहित और चेयरमैन हर्षित और सह सचिव सत्यम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया । उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था कुल्लू में विभिन्न विभिन्न परिस्थितियों में आउटर सिराज की जानता की हर संभव सहायता करतें रहते है तथा आगे भी जब भी कोई समस्या होगी उसका संस्था डट कर सामना करेगी। इस मौके पर मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथियों ने 41000 रुपये का सहयोग राशि प्रदान की। इस कार्यक्रम में  दयानंद कश्यप, प्रताप ठाकुर, ताराचंद, हेम चंद ठाकुर, नीरज शर्मा, नरोतम ठाकुर, जगदीश ठाकुर सचिव दलीप ठाकुर कोषाध्यक्ष , अनिल ठाकुर, लालचंद, सुभाष,केशव शर्मा, सतपाल, रोहित,सुंदर,सुरेश कुमार, नीतेश, लालचंद, संदीप शर्मा, राहुल, सीताराम,मनोज,शिव राम, किशोरी लाल,अशोक कुमार, संजय , चंदन, लकी,हर्ष कुमार इत्यादि मौजूद रहे ।

    No comments:

    Post a Comment