ज़िला स्तरीय आनी मेले के तीसरे दिन के दैनिक कार्यक्रम में स्त्री सशक्तिकरण,नशा निवारण,कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ़,साक्षरता को बढ़ावा देने के सन्देश के साथ साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक का प्रदर्शन रहा विभिन्न महिला मण्डलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों का मुख्य विषय। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Wednesday, May 10, 2023

    ज़िला स्तरीय आनी मेले के तीसरे दिन के दैनिक कार्यक्रम में स्त्री सशक्तिकरण,नशा निवारण,कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ़,साक्षरता को बढ़ावा देने के सन्देश के साथ साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक का प्रदर्शन रहा विभिन्न महिला मण्डलों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों का मुख्य विषय।

    10 मई।
    आनी(कुल्लू)
    डी.पी.रावत।
    जिला कुल्लू दूरदराज एवम पिछड़े विकास खण्ड के अंतर्गत आनी कस्बे में ज़िला स्तरीय आनी मेले के तीसरे दिन विभिन्न महिला मण्डलों ने रस्साकसी प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इसके उन्होंने अतिरिक्त लोकगीतों के माध्यम से आम जनता को ,नशा निवारण,कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ़,साक्षरता को बढ़ावा देने के सन्देश के साथ साथ क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक का प्रदर्शन किया।
    ज़िला स्तरीय मेला आनी तीसरे दिन के दैनिक कार्यक्रम के दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि नरेश वर्मा एसडीएम आनी पधारे।
    सी.डी.पी.ओ. इंद्र गर्ग के दिशा निर्देशों के अनुरूप बाल विकास परियोजना वृत आनी के अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम तैयार कर प्रस्तुत किया गया। जिसका विषय वस्तु स्त्री सशक्तिकरण व बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ रहा।

    No comments:

    Post a Comment