जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेला कुल्लू के आयोजन हेतु सहायक आयुक्त कुल्लू शशि पाल नेगी की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक का आयोजन किया गया।इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेले के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई कि मेले के भव्य आयोजन हेतु किस तरह से विभिन्न प्रकार की खेलों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि इस मेले में महिलाओं की रस्सा -कस्सी ,मटका फोड़, रंगोली प्रतियोगिता,पोषण पखवाड़ा के तहत व्यजंन प्रतियोगिता, म्यूज़िकल चेयर रेस, पुरूषों की बॉलीवाल,चैस प्रतियोगिता, साईकिल रेस, बुज़ुर्गों के लिए मैराथन व वाकाथोन रेस का आयोजन, बेबी शो व विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए । जिसके लिए सहायक आयुक्त कुल्लू ने विभागों के अधिकारियों को आगामी 24 मई को होने वाली बैठक में पूरा खाका तैयार कर बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि मेले के सफल आयोजन हेतु तिथि निर्धारित की जा सके।
Tuesday, May 16, 2023
Home
himachal news
Kullu
जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेले के आयोजन हेतु सभी विभाग करें भरपूर सहयोग- शशि पाल नेगी।
जिला स्तरीय रैडक्रॉस मेले के आयोजन हेतु सभी विभाग करें भरपूर सहयोग- शशि पाल नेगी।
Tags
# himachal news
# Kullu
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
Kullu
Tags
himachal news,
Kullu
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment