आनी में कैबिनेट मंत्री के स्वागत में कांग्रेस का दूसरा गुट नदारद। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, May 21, 2023

    आनी में कैबिनेट मंत्री के स्वागत में कांग्रेस का दूसरा गुट नदारद।

    20 मई।
    डी.पी.रावत।
    ब्यूरो रिपोर्ट आनी।
    प्रदेश में सुख की सरकार बनने के पांच माह बीत जाने के बाद भी आनी कांग्रेस पार्टी में गुटबाज़ी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।
    मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर के आनी दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी के दो गुट अलग अलग से उनका स्वागत करते हुए नज़र आते रहें हैं।
    आज जब आनी में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आगमन हुआ तब दूसरा गुट गैर हाज़िर रहा।
    ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कैबिनेट मंत्री केवल एक ही गुट के हैं?
    बताया जा रहा है कि आनी कांग्रेस में गुटबाज़ी रातों रात नहीं हुई है।
    बल्कि यह पूर्व मुख्य मंत्री वीरभद्र सिंह के जमाने से कायम है।
    पहला गुट प्रदेश में वीरभद्र गुट के नाम से और आनी में मिश्रा गुट के नाम से जग ज़ाहिर है।
    जबकि दूसरा गुट प्रदेश में वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नाम से सुक्खू गुट जबकि आनी में बीएस ठाकुर गुट कहलाता है। दूसरे गुट में आनी क्षेत्र की नामी हस्तियां शामिल हैं जैसे:- बुद्धि सिंह ठाकुर पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू, परस राम पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस 2017 और आज़ाद उम्मीदवार 2022,ज़िला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, बीडीसी अध्यक्षा विजया कंवर आदि ।बताते चलें कि पहला गुट यानी मिश्रा गुट हर बार आनी में मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर के हर दौरे के दौरान उपस्थित रहा है।

    No comments:

    Post a Comment