महिला मण्डल थाचवा ने चलाया स्वच्छता अभियान, भांग के पौधे उखाड़ कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, June 5, 2023

    महिला मण्डल थाचवा ने चलाया स्वच्छता अभियान, भांग के पौधे उखाड़ कर दिया नशे से दूर रहने का संदेश।

    उपमण्डल निरमण्ड के महिला मण्डल थाचवा के द्वारा सोमवार को पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर गांव में सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में महिला मण्डल की प्रधान लीलावती और महिला मण्डल के सभी सदस्यों ने गांव की गलियों, रास्तों की साफ -सफाई की व कूड़े का उचित निपटान किया।साथ ही महिलाओं ने सड़क के किनारे लगी भांग के पौधों को उखाड़ा। 
    महिला मण्डल की प्रधान लीलावती ने ग्रामीणों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने को कहा ।
    उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसी आदत है जिसकी लत लगने से इंसान शारीरिक, मानसिक, आर्थिक रूप से तो परेशान रहता ही है, लेकिन साथ ही अन्य बुरी आदतों का भी शिकार हो जाता है।
    इस मौके पर महिला मण्डल की महिलाओं 
    द्वारा ग्राम वासियों को  साफ सफाई के लिए जागरूक किया गया।

    No comments:

    Post a Comment