Una: नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद के घर से अब 210 पेटी अवैध शराब बरामद - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Saturday, September 16, 2023

    Una: नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद के घर से अब 210 पेटी अवैध शराब बरामद

    28560 नशीले कैप्सूल बरामद होने के मामले में बीते शुक्रवार शाम को पार्षद को गिरफ्तार किया गया था।
    ऊना के गगरेट क्षेत्र में नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद वीरेंद्र कुमार के घर से अवैध शराब की 210 पेटियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने सुबह आठ बजे घर पर दबिश दी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब छिपाने के लिए प्रयास किए जा रहे थे। शराब की कुछ पेटियां बाथरूम और बाकी घर के पास झाड़ियों से बरामद की गईं।28560 नशीले कैप्सूल बरामद होने के मामले में बीते शुक्रवार शाम को पार्षद को गिरफ्तार किया गया था। रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस के हाथ अवैध शराब की बड़ी खेप लगी है। नशीले कैप्सूल के मामले में पार्षद सहित चार लोग गिरफ्तार हैं। पुलिस चार दिन का रिमांड लेकर आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

    No comments:

    Post a Comment