अंब (ऊना)। भैरा में एक दूध के कैंटर की चपेट में आने से एक 72 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद कैंटर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इसे पुलिस ने लोगों के सहयोग से झलेड़ा के पास काबू कर लिया। इस दौरान झलेड़ा में कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया और पकड़े गए दूध के कैंटर के आसपास भारी भीड़ लग गई।जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम अंब-ऊना रोड पर भैरा बाजार में हादसा उस वक्त हुआ जब रामदास, पुत्र हरिराम, निवासी लोहारली सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान ऊना की तरफ जा रहे दूध के टैंकर ने उन्हें चपेट में लिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग एक निजी वाहन में गंभीर रूप से घायल को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए ले गए, लेकिन जख्मों की ताव ना सहते हुए उन्होंने दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
Saturday, September 16, 2023
Home
Unlabelled
Una News: दूध के कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Una News: दूध के कैंटर की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment