लुधियाना शहर में देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, November 6, 2023

    लुधियाना शहर में देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या।

     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ पंजाब / लुधियाना : लुधियाना शहर में देर रात एक महिला का गला रेत कर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला सुंदर नगर चौक भामियां रोड गार्डन कालोनी की रहने वाली है। मृतका घर पर ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी। जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुस कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ लूट भी हुई है, फिलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मरने वाली महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूजा के घर पर किराएदार भी रहते है। इसलिए पुलिस विभिन्न एंगलों पर जांच कर रही है। आज सुबह पूजा के बेटे चीकू ने खून से लथपथ मां को देख मोहल्ले में शोर मचाया, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी मुंडिया की पुलिस द्वारा शव कब्जे में लिया। वहीं पुलिस अब आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। पता चला है की मरने वाली महिला ने दूसरी शादी की थी, जबकि उसके पति की तीसरी शादी है। मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस मौके से क्लू आदि एकत्र कर रही है। घटना के समय महिला का पति घर पर नहीं था वह फगवाड़ा गया हुआ था।

    No comments:

    Post a Comment