मंडी में अभी नहीं मिलेगी आपदा राशि प्रशासन ने लगाई रोक प्रभावितों की होगी वैरिफिकेशन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, November 3, 2023

    मंडी में अभी नहीं मिलेगी आपदा राशि प्रशासन ने लगाई रोक प्रभावितों की होगी वैरिफिकेशन

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटने के कार्य रोक दिया गया है. प्रशासन सभी प्रभावितों की पहले वेरिफिकेशन करवा रहा है. इस वेरिफिकेशन के बाद ही प्रभावितों के खातों में राहत राशि का पैसा जमा किया जाएगा.


    दरअसल, प्रशासन के पास कुछ ऐसी शिकायतें पहुंची हैं, जिनमें कहा गया कि अपात्र लोगों को राहत राशि का पैसा बांटा जा रहा है. इन शिकायतों पर जिला प्रशाासन ने तुरंत प्रभाव से संज्ञान लेते हुए राहत राशि के आबंटन के कार्य को रोक दिया है. डीसी मंडी ने सभी एसडीएम और तहसीलदार को आदेश जारी कर दिए हैं कि जो भी प्रभावित हैं उनकी सही ढंग से वैरिफिकेशन की जाए. सबसे पहले पटवारी वैरिफिकेशन करेगा और उसे कानूनगो वैरिफाइ करेगा. यदि तहसीलदार या एसडीएम को उसमें कानूनगो की वैरिफिकेशन में कोई शंका नजर आती है तो फिर वो खुद मौके पर जाकर वैरिफिकेशन करेंगे. जब तक प्रभावित पूरी तरह से वैरिफाई नहीं हो जाता तब तक उसके खाते में राहत राशि जमा नहीं की जाएगी.

    No comments:

    Post a Comment