हिमाचल में बिजली उपभोक्ता अब गूगल पे, फोन पे और पेटीएम से जमा नहीं कर सकेंगे बिजली बिल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Thursday, February 22, 2024

    हिमाचल में बिजली उपभोक्ता अब गूगल पे, फोन पे और पेटीएम से जमा नहीं कर सकेंगे बिजली बिल।

    हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन बिजली बिल जमा करवाने वाले बिजली उपभोक्ता अब सीधे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम से बिजली के बिल जमा नहीं करवा सकेंगे। बिल जमा  कराने के लिए उपभोक्ताओं को बिजली बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ही भुगतान करना होगा। पेटीएम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लगाए गए प्रतिबंध के कारण हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ने पेटीएम से भारत बिल पेमेंट प्रणाली पर होने वाले बिजली बिलों के डिजिटल भुगतान पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।
    हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा है कि उपभोक्त्ता बोर्ड की वेबसाइट https://www.hpseb.in और बोर्ड के अधिकारिक मोबाइल एप से ही मोबी-क्विक, फोन पे, गूगल पे और भीम एप आदि से बिल का भुगतान कर सकेेंगे। बिजली बोर्ड के शिमला इकाई के अधिशासी अभियंता तनुज गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं के यूपीआई एप पर मीटर नंबर दर्ज थे, जिससे सीधे बिजली बिल जमा करते थे। कुछ समय से उपभोक्ता सीधा मोबाएल एप से बिल नहीं दे पा रहे थे। इसलिए लोगों के लिए यह सूचना जारी की गई है।

    No comments:

    Post a Comment