शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगाताखाना ने मनाया विदाई समारोह! - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Sunday, February 18, 2024

    शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगाताखाना ने मनाया विदाई समारोह!

    शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना ने मनाया विदाई समारोह! 
    🔵 स्कूल प्रबंधक कुमारी मधु नेगी ने बतौर मुख्यथिति की शिरकत! 

    शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगातखाना में विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधिका कुमारी मधु नेगी ने शिरकत की ! 
    इस उपलक्ष पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एच एल नागटा व स्कूल के अध्यापक अध्यापिका वर्ग ने मुख्यथिति का जोरदार स्वागत किया! विदाई समारोह में नौंवी कक्षा के छात्रों को छात्रों ने दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को फूलों मालाओं द्वारा स्वागत किया! उसके बाद स्कूल के प्रधानाचार्य श्री एच एल नागटा द्वारा विद्यार्थियों को विदाई समारोह के उपलक्ष पर संबोधित किया  और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 
    इसमें मिस फेयरवेल अनन्या जरोट  व मिस्टर फेयरवेल पारस ठाकुर को चुना गया! 
    इस उपलक्ष में नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया!

    No comments:

    Post a Comment