प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतू 4 अप्रैल को आयोजित होगी मॉक ड्रिल। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, February 20, 2024

    प्राकृतिक आपदा से निपटने हेतू 4 अप्रैल को आयोजित होगी मॉक ड्रिल।

    ऊना(अंकुश शर्मा)- कांगड़ा में वर्ष 1905 में आएं भूकम्प की वर्षगांठ को चिन्हित करते हुए 4 अप्रैल को आपदा जागरूकता दिवस पर निकासी ड्रिल/आईईसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकारण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि 4 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला के सरकारी कार्यालयों व कॉलेजों के साथ-साथ सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में मॉक ड्रिल और निकासी ड्रिल तथा प्रधानाचार्य/संस्थान के प्रमुख द्वारा भूकम्प के दौरान/पहले और बाद में क्या करें और क्या न करें, पर लेक्चर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि भविष्य में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से निपटा जा सके।

    No comments:

    Post a Comment