कार से शराब तस्करी करते दबोचा शराब तस्कर। 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Monday, April 22, 2024

    कार से शराब तस्करी करते दबोचा शराब तस्कर। 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त कार जब्त।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड : एसएसपी के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस को लगातार नशा तस्करों को दबोचने में सफलता मिल रही है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सुदेश अस्पताल के पास से रामकुमार कश्यप को कार से शराब तस्करी करते हुए 08 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दबोचा गया है। बहादराबाद पुलिस द्वारा दबोचे गए आरोपी का नाम पता आरोपित: रामकुमार कश्यप पुत्र शोभाराम कश्यप नि0 ग्राम नूरखेडी, गंगोह जिला सहारनपुर उ0प्र0 हाल निवासी सैल्समैन देशी शराब का ठेका सलेमपुर तिराहा थाना रानीपुर हरिद्वार।

    No comments:

    Post a Comment