एजीटीएफ (AGTF) पंजाब ने हासिल की एक बड़ी सफलता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, April 26, 2024

    एजीटीएफ (AGTF) पंजाब ने हासिल की एक बड़ी सफलता।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब : एजीटीएफ (AGTF) पंजाब ने केंद्रीय एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चरणजीत सिंह @ राजू शूटर द्वारा संचालित एक संगठित आपराधिक गिरोह के 11 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
    सितंबर 2023 में यह गिरोह तरनतारन के गांव ढोटियां में एक बैंक को लूटने के असफल प्रयास में शामिल था, जिसमें आरोपी व्यक्तियों द्वारा की गई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गया था। 16 अप्रैल, 2024 को राजू शूटर के साथियों ने उसे सिविल अस्पताल, तरनतारन से भागने की साजिश रची थी, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। गिरफ्तार आरोपी हत्या के प्रयास, डकैती, मादक पदार्थों की तस्करी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से 04 हथियार जिनमे 3 पिस्तौल,एक डबल बैरल बंदूक और 26 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

    No comments:

    Post a Comment