डिप्टी सी.एम. ब्रजेश पाठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अखिलेश सिंह से की मुलाकात। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, April 26, 2024

    डिप्टी सी.एम. ब्रजेश पाठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में अखिलेश सिंह से की मुलाकात।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज भारत/उत्तर प्रदेश (विपिन कुमार ओझा राज्य ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश) : भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर आज डिप्टी सी.एम. ब्रजेश पाठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में राष्ट्रवादी पार्टी के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह से मुलाकात की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के साथ राष्ट्रवादी पार्टी के मा. राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने डबल इंजन की सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर व एक समान नीति होने के कारण गठबंधन कर भारतीय जनता पार्टी को अपने शीर्ष पदाधिकारियों के साथ समर्थन दिया। जिसका भारतीय जनता पार्टी के डिप्टी सी.एम. माननीय ब्रजेश पाठक व शीर्ष नेतृत्व ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदरणीया पूनम सिंह , प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश श्री प्रेम कुमार सिंह , प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राम यादव , प्रदेश सचिव बैजनाथ चौधरी , जिला अध्यक्ष बहराइच आचार्य पंत विद्यानंद गिरी मीडिया प्रभारी सौरव सक्सेना व सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।



    No comments:

    Post a Comment