भाजपा आनी मंडल के ग्राम केंद्र बशाबल में नई कार्यकारिणी गठित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, December 26, 2025

    भाजपा आनी मंडल के ग्राम केंद्र बशाबल में नई कार्यकारिणी गठित, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प

     डी पी रावत 

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 

    भारतीय जनता पार्टी आनी मंडल के अंतर्गत ग्राम केंद्र बशाबल में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा आनी मंडल की ओर से सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।


    नवगठित कार्यकारिणी में बालकृष्ण, अमीरशापुरी, ठाकुर दास और वीर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं श्यामानंद को महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए मोहन लाल, सुनील कुमार, सुरेंद्र कुमार और शाडू राम को सचिव बनाया गया है।

    पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महेंद्र सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वित्तीय प्रबंधन की जिम्मेदारी देवी सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में दी गई है। इसके अलावा डिंणु राम को सलाहकार बनाया गया है, जबकि खेम सिंह और केबल राम को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

    इस अवसर पर भाजपा नेतृत्व ने विश्वास जताया कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा, मेहनत और समर्पण के साथ अपने संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए ग्राम केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

    नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    No comments:

    Post a Comment