आनी में क्रिसमस की धूम:सभी गिरजाघरों में बड़े दिन का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया, प्रार्थना सभा में विश्व कल्याण, शान्ति व आपसी भाईचारे का संदेश दिया - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, December 26, 2025

    आनी में क्रिसमस की धूम:सभी गिरजाघरों में बड़े दिन का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया, प्रार्थना सभा में विश्व कल्याण, शान्ति व आपसी भाईचारे का संदेश दिया

     आनी,25 दिसम्बर

    डी० पी०रावत

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़ 

    हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उप मण्डल मुख्यालय आनी में स्थित सभी गिरिजाघरों में बड़ा दिन(क्रिसमस पर्व ) हर्षोल्लास से मनाया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसम्बर की रात को आनी कस्बे के आसपास बसे ईसाई समुदाय के लोगों ने ढोलक चिमटा आदि वाद्य यंत्रों के साथ हर घर जा कर प्रभु यीशु मसीह का गुणगान किया और प्रभु के स्तुति गीतों पर एकल व सामूहिक नृत्य किया। इस दिन परम्पारिक व्यंजन बनाए गए।

    जबकि 25 दिसम्बर दिन को सभी लोगों ने आनी कस्बे में स्थित सभी गिरिजाघरों में बड़ा दिन (क्रिसमस पर्व) हर्षोल्लास से मनाया गया। 

    प्रात: क़रीब ग्यारह बजे एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। जिसमें प्रभु यीशु मसीह से विश्व के प्रत्येक मानव मात्र के हृदय  में विश्व शान्ति,आपसी भाईचारे,परस्पर प्रेम और सद्भावना पनपने की प्रार्थना की गई।

    No comments:

    Post a Comment