रोहतांग की ओर 4×4 वाहनों की आवाजाही को 28 दिसंबर तक मिली अनुमति - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, December 19, 2025

    रोहतांग की ओर 4×4 वाहनों की आवाजाही को 28 दिसंबर तक मिली अनुमति

     डी पी रावत 

    अखण्ड भारत दर्पण न्यूज 

    रोहतांग मार्ग की वर्तमान स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने 4×4 वाहनों की आवाजाही की अनुमति 28 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी है। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी कुल्लू तोरुल एस. रवीश द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह निर्णय उप-मंडलीय अधिकारी (ना.), मनाली की संस्तुति के आधार पर लिया गया है।



    आदेशों के तहत गुलाबा से रोहतांग तक वाहनों की आवाजाही सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही अनुमन्य होगी। वहीं सभी वाहनों को मढ़ी चेक पोस्ट से दोपहर 3:00 बजे से पहले वापसी सुनिश्चित करनी होगी। यह अनुमति पूर्व में जारी आदेशों में निहित सभी शर्तों और नियमों के अधीन रहेगी, जो यथावत लागू रहेंगे।


    जिला प्रशासन ने वाहन चालकों और संबंधित एजेंसियों से निर्धारित समय-सारिणी एवं नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है।

    No comments:

    Post a Comment