जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के जरई पंचायत के ककीरा गांव में स्वामी राजेश्वरानंद भारती जी महाराज के अनुयायियों के द्वारा आज 18 जनवरी को उनकी 19 वां पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया आज ही के दिन स्वामी जी ने राजस्थान के सिरोही के आश्रम मे अपना शरीर को त्याग दिया था। इसी उपलक्ष में उनके अनुयायियों के द्वारा हर वर्ष 18 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम के साथ मनाते है। आज सुबह सन्यास आश्रम ककीरा में उनके अनुयायियों के द्वारा पण्डित रेवाधर के अगुवाई में विशेष पूजा अर्चना के बाद उनकी प्रतिमा को जलभिषेक करवा कर पंडित रेवाधर के द्वारा विशेष मंत्रों उच्चारण के साथ के उनके अनुयायियों के द्वारा नूतन वस्त्र पहनाये गए। उसके बाद और स्थानीय महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन के बाद स्वामी जी की आरती उतारी गई उनको भोग लगाने के बाद सभी लोगों के लिए उनके आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था। इस मौके में पठानकोट से आए हुए कटारिया फैमिली,दीपक महाजन, कार्तिक महाजन, विकास महाजन,नारायण सिंह, अरुण मल्होत्रा के अलावा स्वामी जी के कई अनुयायियों ने इस कार्यक्रम मे बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। और स्वामी जी का आशीर्वाद लिया।आज के दिन स्वामी जी के जितने देश और विदेश में जीतने भी आश्रम है उनमें स्वामी जी के अनुयायियों के द्वारा उनके पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया।
Sunday, January 18, 2026
Home
Unlabelled
स्वामी राजेश्वरानंद भारती जी महाराज जी का 18 मा पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम के साथ ककीरा आश्रम में मनाया गया
स्वामी राजेश्वरानंद भारती जी महाराज जी का 18 मा पुण्यतिथि बहुत ही धूमधाम के साथ ककीरा आश्रम में मनाया गया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।





No comments:
Post a Comment