दूरस्थ पंचायत तुमण में देशभक्ति का उत्सव, 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Tuesday, January 27, 2026

    दूरस्थ पंचायत तुमण में देशभक्ति का उत्सव, 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा

     आनी,26 जनवरी

    डी० पी० रावत

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के उपमंडल आनी से सटी जिला मण्डी के उपमंडल करसोग अंतर्गत विकास खण्ड की दूरस्थ पंचायत तुमन् के गांव तुमन् में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जल शक्ति विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रताप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा स्कूली बच्चों से परेड की सलामी ली।

    कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान की प्रस्तुति से किया गया। समारोह का मंच संचालन स्थानीय उच्च विद्यालय के मुख्याध्यापक मनोहर लाल भोगल ने किया।

    मुख्यातिथि प्रताप शर्मा ने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी हमारे संविधान के अमूल्य मूल्यों, लोकतंत्र, न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस दिन भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया।

    समारोह में स्थानीय उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक पाठशाला के विद्यार्थियों के साथ-साथ महिला मंडल की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की सामूहिक नाटी में 93 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक आत्मा राम शर्मा द्वारा धूरी में नृत्य कर देशप्रेम का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

    इस अवसर पर मुख्यातिथि की धर्मपत्नी बिमला शर्मा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में संतोष कुमार (सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग चुराग), लीला चंद शर्मा (कनिष्ठ अभियंता, विद्युत विभाग कुमारसेन), किशोरी लाल शर्मा (समाजसेवी), राजू शर्मा एवं कपिल शर्मा (पूर्व एसएमसी प्रधान व समाजसेवी) मौजूद रहे।

    विशिष्ट अतिथियों में तुलसी दास शर्मा (मुख्याध्यापक, प्राइमरी स्कूल), रूप चंद (एसएमसी प्रधान, उच्च विद्यालय), राकेश शर्मा (एसएमसी प्रधान, प्राइमरी), ब्रह्मानंद शर्मा (समाजसेवी), पंचायत सदस्य भुवनेश शर्मा, सोनू शर्मा, युवक मंडल प्रधान चुन्नु शर्मा, महिला मंडल प्रधान हेमलता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    No comments:

    Post a Comment