प्रभात फेरी व सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का हुआ गुणगान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

Followers

Breaking News

    Friday, January 30, 2026

    प्रभात फेरी व सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का हुआ गुणगान।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर (कमल जीत शीमार ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो (ABD) न्यूज) : सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वा गुरुपर्व जो कि 01 फरवरी 2026 को आ रहा है के संबंध में जो प्रभात फेरियां 15/01/2026 से आरंभ हुई थी वह 29/01/2026 को निर्विघ्न समाप्त हो गई।

    इसी संबंध में आज हर साल कि तरह एक बड़ी प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है जो श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान नीवी आबादी संतोखपुरा जालंधर से आरंभ होती है। 

    इस प्रभात फेरी में अलग ही आस्था होती है जिसमें श्री गुरु ग्रन्थ साहब जी की पालकी सजाई जाती है और पूरे संतोखपुरा मोहल्ले की परिक्रमा करते हुए गुरु घर श्री गुरु रविदास धर्म अस्थान नीवी आबादी संतोखपुरा में सम्पन्न होती है। 

    प्रभात फेरी में संगत द्वारा सतगुरु रविदास महाराज जी की महिमा का गुणगान किया जाता है।

    इस प्रभात फेरी में अलग ही जोश की झलक दिखाई देती है जिसमें पटाखे भी चलाए जाते हैं।

    No comments:

    Post a Comment